{"_id":"6161f4428ebc3e6271780656","slug":"angry-villagers-blocked-the-jewar-khurja-road-for-two-hours-due-to-power-cut-grnoida-news-noi6095585164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे जेवर-खुर्जा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे जेवर-खुर्जा मार्ग किया जाम
विज्ञापन
बिजली की बढ़ती समस्या को लेकर खुर्जा जेवर मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम।
- फोटो : Grnoida
जेवर। बिजली कटौती और अन्य मांगों को लेकर गुस्साए किसानों ने शनिवार सुबह जेवर बिजलीघर का घेराव किया। मौके पर अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने जेवर-खुर्जा मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा दिया। इससे पुलिस को डायवर्जन करना पड़ा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर पहुंचकर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली सात लेन को ट्रैक्टर लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने जेई और एसडीओ को बंधक बनाने की भी चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने शुक्रवार को जेवर टोल पर पंचायत की और समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि पहले से सूचना देने के बाद भी विभाग के उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके बाद किसानों ने जेवर-खुर्जा मार्ग को लगभग दो घंटे के लिए बंद करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने इस दौरान वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से निकालते हुए यातायात सामान्य किया, लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत में पहुंचे जेई महेश चंद व एसडीओ विकास कुमार को बंधक बनाने की चेतावनी दी। इसके अलावा ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे जाम करने की घोषणा भी कर दी।
मौके पर मौजूद पुलिस ने वार्ता कर अधिकारियों को मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइड पर ट्रैक्टर लगाकर टोल को बंद करा दिया। पुलिस अधिकारी एक घंटे का समय मांगते हुए किसानों से चार लेन को खुलवाकर वाहनों को निकलवाते रहे। बाद में पहुंचे वरिष्ठ अभियंता ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसानों के कार्य समय पर नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कार्यालय में किसानों के कार्य समय पर नहीं किए जा रहे। अधिशासी अभियंता का ग्रामीणों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। बीस दिनों से देहात क्षेत्र में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक की कटौती के अलावा दिन में भी कटौती की जा रही है।