फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angered by the pressure of marriage, the girl gave fake information of her own kidnapping.

Noida News: शादी के दबाव से नाराज युवती ने खुद के अपहरण की फर्जी सूचना दी

Sat, 21 Sep 2024 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by the pressure of marriage, the girl gave fake information of her own kidnapping.
पुलिस को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बस में सफर करते हुए मिली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। घरवालों ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवती ने अपहरण की झूठी सूचना अपने भाई को दी। युवती के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस की तीन टीमों ने शुक्रवार दोपहर को युवती को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने युवती व उसके घरवालों की काउंसिलिंग कराई है।

कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में पुश्ते में रहने वाली 25 वर्षीया अनामिका दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्लिीनिक में नर्स के रूप में काम करती हैं। शुक्रवार सुबह अनामिका के भाई ने उसे पर्थला चौक पर छोड़ा और वह ऑटो से दिल्ली चली गई। करीब एक घंटे बाद अनामिका ने भाई को कॉल कर बताया कि कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया है। उसे कार की डिग्गी में बांध कर रखा गया है। अनामिका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस की तीन टीमें बनाई गई और तीनों टीमों ने काम करना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने जांच की तब पता चला कि युवती ने अपने फोन से ही भाई को फोन किया है तब पुलिस को कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन

युवती के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की थी। पुलिस ने उस ऑटो को ट्रेस किया जिससे युवती दिल्ली गई थी। तब तक दिल्ली में बस में बैठी हुई युवती को पुलिस की तीसरी टीम ने देख लिया। इसके बाद पुलिस की टीम युवती को अपने साथ नोएडा ले आई। युवती के पास बस का टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अभी अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती है। उसका फोकस करियर पर है, लेकिन घरवाले उस पर शादी का दबाव लगातार बना रहे थे। इस कारण उसने अपहरण की झूठी कहानी बनाई। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था। उसने खुद ही अपहरण की झूठी सूचना दी थी। युवती को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

युवती व परिजनों की करवाई काउंसिलिंग

युवती ने जब पुलिस को बताया कि परिजनों के शादी के दबाव के कारण अपहरण की झूठी सूचना दी थी तब पुलिस ने युवती व उसके घरवालों को आमने सामने बिठाकर काउंसिलिंग कराई। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाया। परिजनों ने पुलिस से वादा किया युवती की सहमति के बाद ही शादी कराई जाएगी।


----------

50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से मिला सुराग

युवती के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम उसके मोबाइल लोकेशन की जानकारी लेने में लग गई तो दूसरी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने पर्थला चौक से दिल्ली जाने वालों रास्तों पर लगे सीसीटीवी को देखा। करीब पचास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस की टीम को सुराग मिला और युवती तक दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई। इस दौरान नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया। वहीं, इस मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो व वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें युवती अपहरण की जानकारी देती हुई सुनाई दे रही है। वहीं, वीडियो में भाई अपनी बहन के अपहरण के बारे में बताता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed