फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anganwadi workers protest

आंगनबाड़ी वर्कर ने दिया धरना

Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest
नूंह। लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों की मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं कराया जा रहा है। अपनी इन मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर ने अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के बारे में उपायुक्त शक्ति सिंह के माध्यम से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री के नाम के पत्र भी दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की जिला प्रधान रीटा धारीवाल, जिला सचिव रवीना, जिला उप प्रधान जमशीदा, प्रेस सचिव कविता, उप सचिव नीरज ने बताया ने बताया कि उनकी 19 मुख्य मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रहा है। जिनमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी वर्कर हैल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ न्यूनतम वेतन को 24 हजार व हैल्पर के लिए 16 हजार करना है। अन्य मांगों में 2018 के बाद की गई घोषणाओं को लागू करते हुए महंगाई भत्ते के सभी मानदेय का उनका लाभ दिया जाए। सभी को मोबाइल फोन दिए जाए। इसके अभाव में उनके ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस बारे में उच्च न्यायालय ने भी उनका पक्ष माना है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2018 में वर्कर के लिए 1500 व हैल्पर के लिए 750 रूपये के एरियर का लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट होने के बाद वर्कर को 5 लाख व हैल्पर को 3 लाख की राशि का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों को सुपरवाइजर बनने पदोन्नति का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों का बढ़ा किराया ग्रामीणों क्षेत्रों में 2 हजार व शहरी व कस्बों में 3 हजार और शहरों में 5 हजार किया जाए। उनके समय-समय पर बैठकों में बुलाने पर टीए डीए का लाभ दिया जाए। 18 किलोमीटर से अधिक दूरी पर किसी को नहीं बुलाया जाए। उनको मेडिकल अवकाश का लाभ दिया जाए। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हैल्पर की भर्ती की जाए। उनके लिए गर्मी सर्दी का अवकाश प्रदान किया जाए। ईंधन की राशि को बढ़ाया जाए। उनको गैस सिलेंडर भी विभाग प्रदान करें। लंबे समय से विभाग में खाली पड़े सभी पदों को भरा जाए। समय पर वेतन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उनके हितों की लगातार उपेक्षा कर रही है। जिससे उनको अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा है मांगों को पूरा नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed