फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   anemia in 60 percent of children and women

जिले में 60 फीसदी महिलाओं और बच्चों में खून की कमी

Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
anemia in 60 percent of children and women
नगीना में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं - फोटो : Mewat
नूंह। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से महिलाओं को पोषक तत्वों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिले में लगभग 60 फीसदी बच्चों और महिलाओं में खून की कमी है। जागरूकता अभियान से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोषक तत्वों वाली चीजों का मेन्यू तैयार करें और संबंधित क्षेत्र में इसका वितरण करें, ताकि महिलाएं घरों पर ही पोषक तत्व प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटकों का मकसद भी यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आसान तरीके से पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जा सके। साथ ही नाटकों में साफ-सफाई का महत्व बताया जा रहा है। इसके अलावा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के बारे में भी प्रेरित किया जा रहा है। गंदगी से छोटे बच्चों में डायरिया की बीमारी हो सकती है, जोकि बच्चे की मृत्यु का कारण भी बन सकती है। समय पर संपूर्ण टीकाकरण करवाने के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना के अंतर्गत पहली, दूसरी और तीसरी बेटी का एक वर्ष के अंदर फार्म भरने पर मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed