फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anay Pandey finishes second in the Under-16 AITA tournament

Noida News: अंडर-16 एआईटीए टूर्नामेंट में अनय पांडे ने हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 09 May 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Anay Pandey finishes second in the Under-16 AITA tournament
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। सेक्टर- 137 निवासी अनय पांडे ने जालंधर में 4 से 9 मई तक आयोजित नेशनल सीरीज अंडर-16 एआईटीए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह फाइनल मुकाबले में हार गए। लेकिन उन्होंने उपविजेता (रनर-अप) की ट्रॉफी पर कब्जा किया।



अनय ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यज मलिक को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय जूनियर टेनिस के उभरते खिलाड़ियों में शामिल अनय लगातार अपनी आयु वर्ग की राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में बने हुए हैं। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन


अनय के पिता और कोच मोहित पांडे का मानना है कि खिलाड़ियों की निरंतर प्रगति, चोटों से बचाव और मानसिक व शारीरिक थकान से दूर रखने के लिए संतुलित प्रशिक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनय उच्च स्तरीय टेनिस प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई के साथ संतुलन बनाए हुए हैं। वह डीपीएस ग्रेटर नोएडा में अध्ययनरत हैं और खेल व शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed