फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anandpur Sahib is all set to welcome the Nagar Kirtan, decorated with flowers brought from Thailand and Bangalore.

Noida News: नगर कीर्तन के स्वागत के लिए आनंदपुर साहिब तैयार, थाईलैंड व बंगलूरू से लाए फूलों से सजावट

Sat, 22 Nov 2025 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anandpur Sahib is all set to welcome the Nagar Kirtan, decorated with flowers brought from Thailand and Bangalore.
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर चारों दिशाओं से सजे नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पहुंच रहे हैं। इनके स्वागत के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। थाईलैंड व बंगलूरू से लाए गए विशेष फूलों से सजावट गई है। साथ ही मुख्य सड़क के पास ही लंगर हॉल तैयार किया जा रहा है और गुरुद्वारा तख्त श्री केशगढ़ साहिब को लाइटों से रोशन किया गया है।
विज्ञापन

इसे लेकर सजावट और अन्य तैयारियों का प्रबंधन कर रहे इंदरपाल सिंह ने बताया कि पूरे शहर को व्हाइट सिटी में बदला जा रहा है और उसी थीम पर ही सजावट की जा रही है। यहां व्हाइट पंडाल सजाए गए हैं जहां तीन दिन 23 से 25 नवंबर तक रागी जत्थे कीर्तन करेंगे। साथ ही व्हाइट फूलों से ही सजावट की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब के प्रवेश और निकासी द्वार पर भी विशेष सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नगर कीर्तनों का संगतों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से आ रहे नगर कीर्तनों की कुल लंबाई 1563 किलोमीटर है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही संगत की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बाबा बुड्ढा दल छावनी के पास गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री की ओर से विरासत-ए-खालसा स्मारक में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन एवं दर्शन को दर्शाती प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन मुख्य पंडाल बाबा बुड्ढा दल छावनी में प्रदेश सरकार द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन करवाया जाएगा जिसमें प्रमुख धार्मिक नेता सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
24 नवंबर को कीरतपुर साहिब से भाई जैता जी की यादगार तक सीस भेंट नगर कीर्तन सजाया जाएगा। साथ ही श्री आनंदपुर साहिब (गुरुद्वारा भोरा साहिब-गुरुद्वारा सीस गंज साहिब-गुरु तेग बहादुर अजायब घर-तख्त श्री केसगढ़ साहिब-किला आनंदगढ़ साहिब और विरासत-ए-खालसा तक) में हेरिटेज वॉक करवाई जाएगी और भाई जैता जी की यादगार पर विधान सभा का विशेष सत्र करवाया जाएगा। इसी तरह चरण गंगा स्टेडियम में गतका और अन्य समागम जैसे टेंट पेगिंग, ढाल-तलवार मुकाबला, शस्त्र दर्शन, सिमरन व तलवार का संगम आदि समागम करवाए जाएंगे।

इसी तरह विरासत-ए-खालसा यादगार में 23 से 29 नवंबर तक रोजाना ड्रोन शो करवाए जाएंगे। 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग कर समाप्ति के उपरांत बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता समागम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed