फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An unknown vehicle ran over a young man sleeping on the roadside and he died

Noida News: सड़क किनारे सो रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 20 Aug 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle ran over a young man sleeping on the roadside and he died
शव की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच जारी
विज्ञापन


नोएडा। गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर के पास सड़क किनारे सो रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने बुधवार तड़के कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।


गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर के पास बुधवार को ऑटो स्टैंड पर सड़क किनारे पटरी पर 30 वर्षीय एक युवक सो रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदि था और वह कई बार शराब पीकर पटरी पर सो जाता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed