फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An unknown person kidnapped a girl in Noida, the incident was captured on CCTV

नोएडा: नातिन को लेकर भीख मांग रही थी बुजुर्ग, तभी एक साल की मासूम को उठाकर ले गया अज्ञात; CCTV में कैद घटना

Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को ले जाता हुआ दिखा है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
An unknown person kidnapped a girl in Noida, the incident was captured on CCTV
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में चाइना कट चौराहे के पास एक वर्ष की बच्ची को एक अज्ञात उठाकर ले गया। इस मामले में बच्ची की दादी ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को ले जाता हुआ दिखा है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को सेक्टर-18 की ओर ले जाते हुए दिखा है।
विज्ञापन


बिहार के भोजपुर की केसरी देवी नोएडा के अट्टा गांव में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह चाइना कट पर अपनी एक साल की नातिन मीरा को लेकर भीख मांग रही थी। उसने बच्ची को चौराहे के किनारे बूथ पर अकेला छोड़ दिया और भीख मांगते-मांगते महिला दूर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह लौटकर बूथ के पास आई तो बच्ची वहां नहीं थी। बच्ची को रोता देख एक व्यक्ति उसे बूथ से उठाकर ले गया। महिला ने बच्ची के लापता होने की पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed