फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An infant died after being hit by an e-rickshaw loaded with iron rods.

Noida News: लोहे के सरिए से लदे ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत

Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
An infant died after being hit by an e-rickshaw loaded with iron rods.
मंडी धनौरा। चुचैला कलां गांव के पास पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे दानिश की बाइक को सामने से आ रहे लोहे के सरिये से लदे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में दानिश के बेटे समीर (4) की मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी और उनकी एक वर्षीय बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन


बछरायूं थानाक्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी दानिश रविवार को पत्नी सोनी, चार साल के बेटे समीर व एक साल की बेटी बरीला के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहा था। दानिश ने समीर को बाइक पर आगे बिठा रखा था। पीछे उनकी पत्नी बेटी को गोद में लिए बैठी थीं। चुचैला कलां के पास सामने से आ रहे सरिये से लदे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान ई-रिक्शा में रखा एक सरिया मासूम समीर के सिर में घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, उनकी पत्नी सोनी और बरीला भी घायल हुईं है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद समीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है और परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed