फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An employee will sit daily at the help desk of Vikas Bhawan

Noida News: विकास भवन की हेल्प डेस्क पर रोजाना बैठेगा कर्मचारी

Thu, 07 May 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
An employee will sit daily at the help desk of Vikas Bhawan
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन स्थित हेल्प डेस्क पर अब प्रतिदिन एक कर्मचारी तैनात रहेगा। तैनात कर्मचारी आने वाले लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देगा। इसके लिए ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को पत्र जारी कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। सूरजपुर स्थित विकास भवन के मुख्य गेट पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां नियमित रूप से कोई कर्मचारी नहीं बैठता था। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने हेल्प डेस्क को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी विभागों को प्रत्येक सप्ताह अपने एक कर्मचारी की ड्यूटी हेल्प डेस्क पर लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed