फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An electric pole fell on a farmer's house, an accident was averted

Noida News: किसान के घर पर गिरा बिजली का पोल ,हादसा बचा

Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
An electric pole fell on a farmer's house, an accident was averted
फोटो-06,किसान के घर पर गिरा बिजली का पोल ,संवाद
विज्ञापन

-बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर पोल बन रहे हादसे का सबब
संवाद न्यूज एजेंसी।
शमसाबाद। बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ते बची। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर के गांव बैरमपुर निवासी किसान हरिराम शुक्ला के मकान पर रात को बिजली का पोल गिर पड़ा। गनीमत रही कि बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र हजियापुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन काटकर स्थिति संभाली। जेई नईम अख्तर ने बताया कि अचानक पोल टूटकर मकान पर गिर गया था। कनेक्शन काटने से हादसा टल गया। हालांकि विभाग की लापरवाही के चलते हाइड्रा मशीन उपलब्ध न होने से पोल को तत्काल नहीं बदला जा सका। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नया पोल लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुराने व जर्जर पोल होने के कारण ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। समय रहते यदि खंभों की मरम्मत या बदलाव किया जाता तो लोगों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed