फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An angry young man killed friend on allegation of theft

Noida: चोरी के आरोप से नाराज युवक ने की दोस्त की हत्या, चार हजार रुपये को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 16 May 2023 04:08 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 04:08 AM IST
सार

सतना (मध्य प्रदेश) निवासी शिवम और पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी रोहित भंगेल में किराए के मकान में अलग-अलग रहते हैं। दोनों फेज-टू की अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। दूर के रिश्तेदार दोनों पहले एक साथ ही रहते थे।

विज्ञापन
An angry young man killed friend on allegation of theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा में चार हजार रुपये की चोरी के आरोप से नाराज युवक ने दोस्त शिवम के सिर पर चारपाई की पाटी से वारकर हत्या कर दी। वारदात रविवार रात भंगेल में हुई। कोतवाली फेज-टू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


सतना (मध्य प्रदेश) निवासी शिवम और पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी रोहित भंगेल में किराए के मकान में अलग-अलग रहते हैं। दोनों फेज-टू की अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। दूर के रिश्तेदार दोनों पहले एक साथ ही रहते थे।

विज्ञापन


एक साल पहले शिवम की शादी होने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। कुछ समय पहले शिवम के चार हजार रुपये गायब हो गए। शिवम ने इसका आरोप रोहित पर लगाया था। रविवार रात शिवम किसी काम से रोहित के कमरे पर गया। इस दौरान रोहित ने कहा कि चोरी का आरोप लगने से वह दोस्तों और रिश्तेदारों में बदनाम हो गया है। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर रोहित ने शिवम के सिर पर चारपाई की पाटी से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिर से अधिक खून बहने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रोहित मौके से भाग निकला। एसीपी अमित प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed