फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An accused person wanted in a fraud case involving Rs 1.59 crore, committed under the pretext of providing commercial property, has been arrested.

Noida News: कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की ठगी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
An accused person wanted in a fraud case involving Rs 1.59 crore, committed under the pretext of providing commercial property, has been arrested.
कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की ठगी में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नकली अलॉटमेंट लेटर और फर्जी एग्रीमेंट के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम टावर में कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवांश शर्मा उर्फ श्याम गौतम (34) निवासी एपेक्स गोल्फ एवेन्यू, नोएडा एक्सटेंशन के रूप में हुई है।
आरोपी पर नकली अलॉटमेंट लेटर और फर्जी एग्रीमेंट के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अक्तूबर 2025 को पीड़ित ने तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी श्याम गौतम और विष्णु गौतम ने मिलकर अलग-अलग कंपनियों के प्रोजेक्ट को अपना बताकर लोगों को कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने नकली अलॉटमेंट लेटर और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर पीड़ितों से भारी रकम वसूली लेकिन न तो प्रॉपर्टी दिलाई गई और न ही पैसा वापस किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने वांछित आरोपी देवांश शर्मा उर्फ श्याम गौतम को भूटानी एल्फाथम के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। वहीं सह-आरोपी विष्णु गौतम की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आकर्षक योजनाओं का देता था लालच
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी देवांश शर्मा उर्फ श्याम गौतम ने प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त और बिचौलिया व्यवसाय के नाम पर अपनी एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए वह लोगों को आकर्षक योजनाओं का लालच देता था और कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पैसे लेने के बाद न तो प्रॉपर्टी दिलाई जाती थी और न ही धनराशि वापस की जाती थी। जिससे पीड़ितों के साथ छल और विश्वासघात किया जाता था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वर्ष 2022 में आरोपी श्याम गौतम ने अपने भाई और सह-आरोपी विष्णु गौतम के साथ मिलकर एक व्यक्ति से प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में भी न तो पीड़ित को कोई प्रॉपर्टी दी गई और न ही रकम वापस की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के आधार पर और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed