फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   American woman afraid of her husband, pleads for help

Noida News: अमेरिकी महिला को पति से डर, लगाई मदद की गुहार

Sun, 16 Jun 2024 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
American woman afraid of her husband, pleads for help
अमेरिकी महिला को पति से डर, लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा, पति पर बंधक बनाने और बच्चों से नहीं मिलने देने का भी आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में विदेशी महिला ने कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसे बंधक बनाया हुआ है। बच्चों से भी मिलने नहीं देता है। वह अपने देश लौटना चाहती है, लेकिन पति उसका और बच्चों का पासपोर्ट नहीं दे रहा है। महिला पुलिस ने पासपोर्ट दिलाने और वापस देश भेजने में मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अमेरिका की रहने वाली महिला टिफैन किम्बले स्काईलिस शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के मोहित शर्मा से शादी की थी। मोहित सेक्टर चाई-फाई स्थित पूर्वांचल रायल साेसाइटी में रहते हैं। दोनों की शादी सात वर्ष पहले अमेरिका में हुई थी। तब मोहित अमेरिका में रहकर नौकरी करते थे। महिला का आरोप है कि मोहित ने अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए उससे शादी की थी, लेकिन अमेरिका में उस पर लाखों का कर्ज हो गया तो वो भारत लौट आया। दिल्ली में रहने लगे। स्टॉक मार्केट में नुकसान होने पर वह परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने लगे। हिंदी नहीं आने के कारण टिफैन को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed