फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amazing artefacts made by juggling with junk

Noida News: कबाड़ से जुगाड़ कर बनाईं अद्भुत कलाकृतियां

Sun, 16 Apr 2023 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Amazing artefacts made by juggling with junk
कबाड़ से जुगाड़ कर बनाईं अद्भुत कलाकृतियां
विज्ञापन

-नोएडा के स्थापना दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में कचरा महोत्सव का आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा के 48वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने कबाड़ से जुगाड़ कर अद्भुत कलाकृतियों की प्रदर्शनी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदर्शनी में कचरे से निकलने वाली सामग्रियों का प्रयोग कर बनाए गए 180 किलो के चश्मे, 250 किलो के जहाज, 150 किलो की ट्रांसपोर्ट सेल्फी प्वाइंट, 90 किलो का ढोलकिया, 300 किलो का चरखा, 280 किलो का गिटार, 105 किलो का तबला और 15 किलो की वीणा ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया।

क्रिएटिवो आर्ट, वीएस एनर्जी, सीएंडडी प्लांट, एवर इंवायरो, अल्फा थर्म, एजी एनवायरो, गूंज डॉट कॉम, फूल, एनवायरो केयर वेंचर्स, देवेश ट्रेडर्स, आईएसटीएमएस सहित कई संस्थाओं के अलावा विश्व भारती, न्यू नोएडा, कार्ल हूबर, नीलगिरी हिल्स, रेयान इंटरनेशनल आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर अपनी कलाकृतियों को पेश किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह, प्रभाष कुमार, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, अविनाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, फोनरवा, नोफा, नोवरा के अलावा कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन




नोएडा की विकास यात्रा की दिखी झलक

समारोह स्थल पर नोएडा की विकास यात्रा को दर्शाने वाली फोटो गैलरी ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। इसमें नोएडा की स्थापना यानि 1976 से लेकर अब तक की उपलब्धियों को दिखाया गया। नोएडा प्राधिकरण के पुराने कार्यालय, आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद भगत सिंह द्वारा असेंबली में फेंके गए बम को बनाने में प्रयोग की गई शिला से लेकर मेट्रो रेल, अंडरपास के निर्माण तक का सफर को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार गुना ज्यादा बिल वसूलने का सुझाव

कार्यक्रम के दौरान परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। सेंट्रल पब्लिक हेल्थ एंड इंवायरोमेंटल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन के ज्वाइंट एडवाइजर डॉ. वीके चौरासिया ने भूमिगत बोरिंग कर भूजल का प्रयोग करने वालों से चार गुना ज्यादा दरों पर बिल वसूलने का सुझाव दिया गया। भूजल का दुरुपयोग रोकने के लिए सूरत नगर निगम में इस तरह के प्रावधान का उदाहरण भी दिया गया। मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आरसी वैश्य ने ज्यादा कचरा उत्पन्न करने वालों पर कचरे की मात्रा के अनुसार जुर्माना लगाने का प्रावधान करने का सुझाव दिया। चेन्नई नगर पालिका का मॉडल अपनाने हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने का सुझाव भी दिया।




धारावी रॉक बैंड ने दी प्रस्तुति

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर ट्री इंडिया थियेरटर ग्रुप की ओर से स्वच्छता से संबंधित नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मुंबई के धरावी स्लम के बच्चों के धारावी रॉक्स बैंड ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed