{"_id":"68e6ce7f31a82dc4440f7ef8","slug":"amar-ujalas-electricity-camp-at-gpra-substation-on-10th-na-news-c-13-1-vns1028-1420160-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीपीआरए उपकेंद्र पर अमर उजाला का बिजली शिविर 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीपीआरए उपकेंद्र पर अमर उजाला का बिजली शिविर 10 को
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला की ओर से 10 अक्तूबर दिन शुक्रवार को बख्शी का तालाब खंड के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जानकीपुरम स्थित छुइयापुरवा के जीपीआरए उपकेंद्र पर बिजली शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सुबह 10:30 से अपराह्न 3:30 बजे तक उपभोक्ताओं एवं नए बिजली कनेक्शन के आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई जनप्रतिनिधि एवं बिजली विभाग अफसर करेंगे।
इन इलाकों के उपभोक्ता आ सकेंगे
उपकेंद्र स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में जीपीआरए, न्यू कैंपस, आईआईएम रोड, बौरूमऊ, बीकेटी तहसील, इटौंजा, इंट्रीग्रल उपकेंद्र के तहत कुर्सी रोड, जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, छठा मिल, बीकेटी, इटौंजा कस्बे एवं गांवों के उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन