{"_id":"65ed19db136d926ae90b265a","slug":"amar-ujala-taal-pb-j-band-of-hindu-college-became-the-winner-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ताल: म्यूजिक बैंड्स की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे लोग, हिन्दू कॉलेज का पीबीएंडजे बैंड बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ताल: म्यूजिक बैंड्स की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे लोग, हिन्दू कॉलेज का पीबीएंडजे बैंड बना विजेता
Sun, 10 Mar 2024 07:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:54 AM IST
सार
अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स के ग्रैंड फिनाले में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। एक बार म्यूजिक का टेम्पो हाई हुआ, तो दिल को छूने वाली संगीतमयी प्रस्तुतियों में डूबते गए। बीच-बीच में वंस मोर, वंस मोर का शोर से भी परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
अमर उजाला ताल-बैटल ऑफ बैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसे-जैसे संगीत की गर्मी बढ़ती गई, उतरते जाडे़ की सर्द रात का तापमान भी चढ़ता चला गया। आखिरी लाइव परफॉर्मेंस तक पहुंचते पहुंचते म्यूजिक बैंड्स के सदस्यों के ही नहीं, मैदान में मौजूद दर्शकों के चेहरे भी हाई पावर परफॉर्मेंस के जोश में पसीना-पसीना हो गए। और होते भी क्यों नहीं, मौका जो अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स के ग्रैंड फिनाले का था।
विज्ञापन
देर रात तक युवा म्यूजिक बैंड्स की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे। जोश से लबरेज युवाओं ने देर तक पसंदीदा धुनों की पेशकश भी की। शनिवार की शाम क्लासिकल रॉक, इंडियन रॉक, पॉप म्यूजिक के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विवि के परिसर में सजी।
विज्ञापन
दोपहर से चुने गए 10 श्रेष्ठ म्यूजिक बैंड की लाइव परफॉर्मेंस का सिलसिला चला। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। एक बार म्यूजिक का टेम्पो हाई हुआ, तो दिल को छूने वाली संगीतमयी प्रस्तुतियों में डूबते गए। बीच-बीच में वंस मोर, वंस मोर का शोर से भी परिसर गूंजता रहा। दोपहर में आईआईटी दिल्ली के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति से ऊर्जा और संगीत की जुगलबंदी शुरू हुई। इसके बाद यह सिलसिला हिन्दू कालेज, एबीईएस, एचआरआईटी होते हुए गलगोटिया विवि, शारदा विवि के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति तक चला। सभी लाइव परफॉर्मेंस एक से बढ़कर एक रहीं। ऐसे में यह खुद जूरी को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस चुनना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
हिन्दू कॉलेज का पीबीएंडजे बैंड बना विजेता
हाई वोल्टेज परफॉर्मेंस के बीच हिन्दू कॉलेज का म्यूजिक बैंड पीबीएंडजे विजेता बना। अमर उजाला की ओर से विजेता बैंड को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन में फर्स्ट रनर अप शारदा विवि का म्यूजिक बैंड एनोमोसिटी रहा। वहीं सेकंड रनरअप एएएफटी का म्यूजिक बैंड लीडिंग ड्राप्स रहा। इसके अलावा चौथे और पांचवे नंबर पर एबीईएस का मलंग और आईआईटी दिल्ली का फ्रेटरनिटी म्यूजिक बैंड रहा। वहीं सांत्वना पुरस्कार नोतेवेदा, सरगम, बंदिशें, नथिंगलेस और भारत बीट्स को दिया गया। सभी को अमर उजाला की तरफ से नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।