फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala Maya Astrology Mahakumb Aadhaar Card Number Also Fixed Kismat : Anupam Kapil

आधार कार्ड नंबर भी तय करता है किस्मत : अनुपम कपिल

Mon, 04 Aug 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Maya Astrology Mahakumb Aadhaar Card Number Also Fixed Kismat : Anupam Kapil
नई दिल्ली। दूसरे सत्र में ज्योतिषाचार्य अनुपम वी कपिल ने ज्योतिष विद्या के कई पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि लोग हाथों पर नंबर का टैटू बनवाते हैं। हमारा हर नंबर कुछ न कुछ कहता है। मोबाइल अंक शास्त्र में दो डिजिट का नंबर महत्व रखता है। आधार कार्ड नंबर भी हमारी किस्मत को तय कर सकता है। पत्रकार रहे अनुपम ने लंबे समय तक ज्योतिष पर भारतीय व पश्चिमी ज्ञान का अध्ययन किया। अब वे इस क्षेत्र में प्रभावशाली तरीके से सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूमरोलॉजी की किताब लिखी है।
विज्ञापन

मुंबई में हुए बम धमाकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों को लेकर की गई उनकी टिप्पणियां चर्चित रही हैं। उन्होंने अंक शास्त्र और ज्योतिष के विविध पहलुओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बिना भाग्य के जीवन में कुछ नहीं मिलता। नाम बदलना कोई मायने नहीं रखता। आजकल नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग बदलने का चलन है। पाणिनि के संस्कृत महासूत्र में स्पेलिंग बदलकर शब्दों को अशुद्ध करने की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए कितना भी पावरफुल नाम रखने से जिंदगी नहीं बदलती। राजयोग भी मायने रखता है। ज्योतिष को शामिल किए बिना अंक विद्या काम नहीं करती। इसमें तिथि और नक्षत्र का बहुत महत्व है। अंक ज्योतिष से पूरी तरह भविष्य नहीं देखा जा सकता। अंक ज्योतिष के वार्षिक अंक से भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। जो नंबर 6, 8, 12 से संबंध नहीं रखता वह अंक अच्छा होता है। 4 अंक राहु का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed