फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar ujala impact noida drive through vaccination centre all facilities up to date no hussle like monday

अमर उजाला की खबर का असर: नोएडा में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के दौरान कतारें तो आज भी रहीं लेकिन अव्यवस्था नहीं

Tue, 25 May 2021 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 May 2021 05:54 PM IST
सार

मंगलवार को भी अमर उजाला की टीम जीआईपी मॉल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, पढ़ें क्या रहा वहां का हाल...

विज्ञापन
Amar ujala impact noida drive through vaccination centre all facilities up to date no hussle like monday
डीएलएफ मॉल में चल रहे ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की जानकारी देता एक लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई, गुरुग्राम के बाद नोएडा में जोर-शोर से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ लेकिन दूसरे दिन यानी सोमवार (24 मई) को जीआईपी मॉल में अव्यवस्थाओं की भरमार देखी गई थी। बता दें कि यहां शनिवार से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू किया गया लेकिन उस समय इसकी जानकारी कम लोगों को थी। जीआईपी और डीएलएफ मॉल में शुरू हुए ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन में अव्यवस्थाओं को अमर उजाला की टीम ने अपनी पड़ताल में सोमवार को ही उजागर कर दिया था। इसका बहुत बड़ा असर आज वैक्सीनेशन केंद्रों पर देखने को मिला। सोमवार को जहां लोगों को घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, वहीं मंगलवार को हर ओर व्यवस्था चौकस दिखाई दी। मंगलवार को भी अमर उजाला की टीम जीआईपी मॉल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, पढ़ें क्या रहा वहां का हाल...

विज्ञापन


सिर्फ वाहन से आने वालों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को लोगों को नियमों का पता नहीं था और वाहन वाले और वॉक इन वाला हर कोई टीका लगवाने पहुंच रहा था। इसी अव्यवस्था के बाद मंगलवार को ड्राइव थ्रू सेंटर में सिर्फ वाहन से आने वाले को ही प्रवेश दिया जा रहा था। आज हर वाहन को टोकन नंबर दिया जा रहा था और दो-दो करके गाड़ियां अंदर जा रही थीं। मंगलवार को मॉल के बाहर वाहनों की कतार तो थी लेकिन ज्यादा लंबी नहीं थी, क्योंकि कारों को मॉल के अंदर ही खड़े होने की व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 200 लोगों का हुआ टीकाकरण
नियम पहले भी यही था कि एक दिन में सिर्फ 200 वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन के बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा। लेकिन सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों की कमी सर्वर डाउन होने की परेशानी और वॉक-इन वालों की गफलत की वजह से पूरी तरह से अव्यवस्था फैल गई थी। लोग वैक्सीनेशन के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। हालांकि मंगलवार को जीआईपी मॉल की व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। सिर्फ 200 लोगों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ और बारी-बारी से टोकन के हिसाब से ही उन्हें टीके लगे। 


जीआईपी के सिक्योरिटी इंचार्ज अमित से जब आज की व्यवस्था पर बात की गई तो उन्होंने अमर उजाला से कहा कि वैसे तो अव्यवस्था की कोई बात कल भी नहीं थी लेकिन आज हमने टोकन सिस्टम बना दिया है। यहां पहुंचे वाहनों को टोकन दे दिया गया है और उन सभी को अंदर करके गेट बंद कर दिया है। हमने आज 200 टोकन बांट दिए हैं और जब ये पूरा हो जाएगा तो आज के दिन का टीकाकरण भी पूरा हो जाएगा।

लोगों को रहा संतोष
कई लोग जो सोमवार की अव्यवस्था और लंबी वेटिंग के चलते टीका नहीं लगवा पाए थे मंगलवार को भी जीआईपी मॉल स्थित ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। यहां आज उन्हें व्यवस्था कल से बेहतर मिली। अकरम नाम के एक शख्स ने बताया कि कल बेहद भीड़ की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा था लेकिन आज की व्यवस्था से हम संतुष्ट हैं। भले ही हमें आज भी दो घंटे इंतजार करना पड़ा है लेकिन कल जितनी आपाधापी और अव्यवस्था आज नहीं है।

सोमवार की व्यवस्थाओं का कैसा था हाल एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed