फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotments of buyers who do not pay installments will be canceled

किस्तों का भुगतान नहीं करने वाले खरीदारों के आवंटन होंगे निरस्त

Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Allotments of buyers who do not pay installments will be canceled
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने किस्तों का भुगतान नहीं करने वाले खरीदारों के आवंटन निरस्त करने का फैसला लिया है। यह अधिकार बिल्डरों को दिया गया है। बिल्डर ब्याज प्राप्त करने के साथ आवंटन भी निरस्त कर सकता है। यूपी रेरा ने यह नियम केवल उन प्रोजेक्ट पर लागू किया है, जिनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया है या फिर पंजीकरण समाप्त हो चुका है और यूपी रेरा की निगरानी में उन्हें पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी रेरा अभी तक 50 से अधिक प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द कर चुका है, जबकि काफी पंजीकरण समाप्त हो चुका है। यूपी रेरा की धारा-आठ के तहत 12 प्रोजेक्टों को पूरा कराने का काम चल रहा है। यूपी रेरा की निगरानी में बिल्डर और खरीदार निर्माण पूरा करा रहे हैं, लेकिन यहां पर काफी खरीदार पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। किस्त नहीं आने से प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा करने में दिक्कत आ रही है। इन प्रोजेक्टों के प्रमोटर और खरीदारों ने यूपी रेरा को सलाह दी है कि पैसा नहीं देने वाले खरीदारों से ब्याज वसूला जाएगा या उनका आवंटन निरस्त करने की मांग की है। इस पर यूपी रेरा ने ब्याज वसूलने और आवंटन निरस्त करने का अधिकार बिल्डर को दे दिया है। वर्तमान में यूपी रेरा की ओर से अधिनियम की धारा-6,7,8 व 37 के प्रावधानों के तहत गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में संपदा लिविया, नाइट कोर्ट, कैलिप्सो कोर्ट, एप्पल 7, नोविना ग्रींस, यूनीबेरा, ला-कासा अंसल एक्वापोलिस, कासा ग्रैंड, ला-पैलेसिया, ला-गैलेक्सिया, स्प्रिंग व्यू हाइट्स और लखनऊ में प्लूमेरिया होम्स परियोजनाओं का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे होगी पैसे नहीं देने वाले खरीदारों पर कार्रवाई
1. जिन प्रोजेक्ट में बाकी किस्तों का भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य रुका हुआ है। वहां पर बिल्डर या खरीदारों का समूह उन खरीदारों को नोटिस जारी करेगा। खरीदारों को निर्धारित समयावधि में किस्तों के भुगतान न होने की स्थिति में भू-संपदा नियमावली 2018 के नियम 9.3 (द्व) के तहत शेष किस्त की धनराशि पर एसबीआई की तय एमसीएलआर ब्याज दर पर ब्याज का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. जिन खरीदारों ने लगातार दो किस्तों का भुगतान नहीं किया है, उन्हें एमसीएलआर की दर से ब्याज सहित अवेशष किस्त का एक माह के अंदर भुगतान करने का नोटिस भेजा जाएगा। अगर संबंधित खरीदार बाकी दो किस्तों के साथ तीसरी किस्त का भुगतान भी समय से नहीं करेगा तो उसका आवंटन निरस्त हो जाएगा।

3. नोटिस में यह भी स्पष्ट होगा कि आवंटन निरस्त करने के बाद बुकिंग धनराशि व ब्याज संबंधी देनदारियों की कटौती करने के बाद जमा की गई मूल धनराशि, इकाई के पुन: विक्रय होने या परियोजना के पूरा होने (जो भी पहले हो) के बाद आवंटी को वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed