फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotment of three thousand vacant seats in DU will be done today

Noida News: डीयू में रिक्त तीन हजार सीटों का आज होगा आवंटन

Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Allotment of three thousand vacant seats in DU will be done today
-9 सितंबर को समाप्त हो गई थी सीटों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
विज्ञापन


-विवि ने दी इस राउंड में सीट मिलने पर उसे स्वीकार की सलाह
-स्पष्ट कहा, इसके बाद सीट मिलना छात्रों के लिए होगा मुश्किल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। दूसरे स्पाट राउंड में करीब तीन हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ सितंबर को समाप्त होने के बाद अब सीटों का आवंटन किया जाएगा। डीयू प्रशासन सोमवार को दूसरे स्पॉट राउंड के लिए सीटों का आवंटन करेगा। सीटों के आवंटन के साथ ही सीट को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। छात्रों को ऑफर की गई सीट को लॉक करने के लिए 13 सितंबर तक का समय मिलेगा।
प्रशासन की सलाह है कि इस राउंड में जहां सीट मिले उसे स्वीकार जरूर कर लें, इसके बाद सीट मिलने में मुश्किल हो जाएगी। डीयू में एक अगस्त को पहली सीट आवंटन सूची जारी की गई थी। तब से अब तक तीन सीट आवंटन सूची जारी की जा चुकी हैं और एक स्पेशल राउंड हो चुका है और दूसरा स्पेशल राउंड अभी जारी हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस राउंड में सीट मिलने पर उसे स्वीकार करना अनिवार्य है। इसमें छात्र अपग्रेड नहीं कर सकते हैं और न ही दाखिला वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


11 से 13 सितंबर तक छात्रों को सीट को स्वीकार करना होगा। जबकि 11 सितंबर से 14 सितंबर तक कॉलेज दाखिले का सत्यापन व उसे मंजूर करेंगे। छात्रों को इस राउंड के लिए फीस 15 सितंबर तक जमा करानी होगी। मालूम हो कि दूसरे राउंड के लिए करीब तीन हजार सीटें खाली हैं, जिसके लिए प्रशासन ने छात्रों से आवेदन मांगे थे। इसकी समय सीमा 9 सितंबर शाम को समाप्त हो गई। डीयू ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं, उसके बाद ही अगला राउंड निकालने पर विचार किया जाएगा। यदि सीटें खाली भी रहती हैं तो वह आरक्षित श्रेणी की होंगी क्योंकि सामान्य श्रेणी की अधिकतर सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed