फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotment of 5000 flat buyers of Amrapali will be canceled

Noida News: आम्रपाली के 5000 फ्लैट खरीदारों के आवंटन होंगे निरस्त

Tue, 09 May 2023 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Allotment of 5000 flat buyers of Amrapali will be canceled
आम्रपाली के 5000 फ्लैट खरीदारों के आवंटन होंगे निरस्त
विज्ञापन


2019 के बाद बकाये की राशि जमा नहीं करने वाले फ्लैट खरीदारों के आवंटन होंगे निरस्त
आम्रपाली मामले के कोर्ट रिसीवर ने दिया सभी बकायेदारों को नोटिस



सुशील पांडेय
नोएडा। आम्रपाली के 5000 फ्लैट खरीदारों के आवंटन निरस्त होंगे। इन खरीदारों ने 2019 के बाद अब तक फ्लैट की किस्त नहीं चुकाई है। कोर्ट रिसीवर ने ऐसे सभी बकायेदारों को अंतिम नोटिस देकर 15-20 दिन में बकाया पैसा जमा करने को कहा है, अगर बकाया नहीं चुकाया तो आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
आम्रपाली मामले में अब उन फ्लैट खरीदारों पर कार्रवाई होने जा रही है, जिन्होंने फ्लैट का क्लेम तो कर लिया, लेकिन बीते चार वर्ष से पैसे नहीं चुकाए। ऐसे खरीदारों को पैसे जमा करने के लिए कोर्ट रिसीवर ऑफिस की ओर से बार-बार नोटिस दिया गया, लेकिन इन्होंने किस्त जमा नहीं की। इन फ्लैट खरीदारों की त्रैमासिक किस्त बनाई गई थी।
विज्ञापन


----

कुछ फ्लैट अभी अधूरे
जिन फ्लैटों के आवंटन निरस्त करने की तैयारी हैं, उनमें से कई फ्लैटों के निर्माण सहित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ फ्लैट अभी अधूरे हैं। यानी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की ओर से दिए गए शिड्यूल के मुताबिक इनके अधूरे काम को पूरे करने में अभी समय बचा हुआ है। हालांकि कुछ खरीदारों का कहना है कि एनबीसीसी भी अपने तय शिड्यूल से पीछे चल रही है, यानी फ्लैटों के काम पूरे करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कब्जा लेने के बाद भी नहीं दिया बकाया
बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ फ्लैट खरीदारों ने फ्लैट पर कब्जा भी ले लिया है, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं कराई है। ऐसे खरीदारों को भी अंतिम नोटिस देकर पैसे जमा करने को कहा गया है, अगर पैसे जमा नहीं कराए गए तो आवंटन निरस्त हो जाएगा।
---
धोनी समेत आम्रपाली के 1490 खरीदारों के फ्लैटों का मार्च में हुआ आवंटन निरस्त

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी समेत आम्रपाली के 1490 खरीदारों के फ्लैटों का आवंटन मार्च में निरस्त कर दिया गया। आवंटियों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट रिसीवर की ओर से विभिन्न माध्यमों से बार-बार सूचना देकर दस्तावेज और बकाया जमा करने का नोटिस दिया गया, लेकिन न तो नोटिस का जवाब दिया गया और न ही बकाया और दस्तावेज जमा करने पर दिलचस्पी दिखाई गई। आखिरकार कोर्ट रिसीवर की ओर से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के आधार पर ऐसे फ्लैटों का आवंटन निरस्त करने का फैसला लिया गया।


---
निरस्त किए गए फ्लैटों में 200 की हुई बिक्री
मार्च में जिन फ्लैटों के आवंटन निरस्त किए गए थे, उनमें से करीब 200 फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है। आम्रपाली मामले में फ्लैटों को बेचने के लिए एक चैनल पार्टनर बनाया गया है। इसी एजेंसी के माध्यम से फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इन फ्लैटों को खरीदने के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। इसके लिए स्टार एस्टेट की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। इनका रेट 4400 रुपये प्रति वर्गफीट से लेकर 7000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक रखा गया है। इसकी निगरानी कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी कर रहे हैं। फ्लैट खरीदारों के लिए एक पेमेंट प्लान भी रखा गया है, जिसमें बुकिंग के लिए 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। इसके बाद किस्तों में पूरे पैसे का भुगतान किया जा सकता है।


---

आम्रपाली के प्रोजेक्ट का आंकड़ा
- 21 प्रोजेक्ट हैं आम्रपाली के

- 42 हजार खरीदारों को घर मिलने थे

- 27 हजार खरीदारों को अब भी घर मिलने बाकी

- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोजेक्ट हैं।

- कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी अधूरे निर्माण को पूरा करने का कार्य कर रही है।

- कोर्ट ने इस परियोजना के लिए एक कोर्ट रिसीवर भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed