{"_id":"688b809b112fe119f807c132","slug":"alligation-of-violence-term-and-condition-grnoida-news-c-1-gnd1002-3231675-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी पर शर्तों का उल्लंघन कर धोखाधड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी पर शर्तों का उल्लंघन कर धोखाधड़ी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप शर्तों का उल्लंघन कर धोखाधड़ी करने का आरोप
- 10 साल से पीडि़त के पास है डिस्ट्रीब्यूटरशिप, पुलिस व कोर्ट में की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 स्थित एक इलेक्ट्रिक कंपनी पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप शर्तों का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी शर्तों का उल्लंघन कर गारंटी व वारंटी का सामान बदल नहीं रही है और धोखाधड़ी कर हर महीने नुकसान पहुंचा रही है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस व कोर्ट में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक विहार, खोड़ा कॉलोनी निवासी वरूण ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उन्होंने फेज टू स्थित एक कंपनी से वर्ष 2015 में डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली थी। इस कंपनी से पीड़ित बिजली की एलईडी, पंखे आदि खरीदते थे। समझौते के वक्त यह कहा गया था कि नोएडा में आपके अलावा किसी अन्य को डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं दिया जाएगा और वारंटी व गारंटी में जो सामान वापस आएगा, उसे बदला जाएगा। आरोप है कि कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप शर्तों का उल्लंघन कर चार पांच डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त कर दिया और वादी का गारंटी व वारंटी में रखा सामान उठाना बंद कर दिया। इससे हर महीने हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने कई बार सामान उठाने के लिए कंपनी से संपर्क किया तब जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की जांच की जा रही है।