{"_id":"5fbeb7b78ebc3e9beb594fc9","slug":"allegations-of-fraud-slim-draw-noida-news-noi5503543178","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों के ड्रा में फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गियों के ड्रा में फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ितों का प्रदर्शन
विज्ञापन
झुग्गियों के ड्रॉ में फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ितों का प्रदर्शन
नोएडा। गुड्डी सेक्टर-8 के पॉकेट डी में कई साल से झुग्गी में रह रही हैं। साल 2008-09 के सर्वे में इनका नाम दर्ज किया गया था, लेकिन हाल ही में दोबारा से कराए गए सर्वे में फर्जी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति ने फार्म भरकर अपने नाम पर फ्लैट का ड्रॉ भी करा लिया। गुड्डी की तरह कई लोग इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने फर्जी तरीके से ड्रॉ प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के तत्वाधान में कई झुग्गी निवासी अपनी आपत्तियां लेकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। करीब एक से डेढ़ घंटा इंतजार कराने के बाद भी प्राधिकरण की तरफ से कोई अधिकारी मिलने नहीं आया। इससे नाराज झुग्गीवासी सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करने लिए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्राधिकरण के ओएसडी डॉ. संतोष उपाध्यक्ष झुग्गीवासियों के पास पहुंचे। इस दौरान 50 लोगों की आपत्तियां और ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने झुग्गी वासियों को मकान देने के लिए जो ड्रा किया है, उसमें बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। जिसकी झुग्गी नहीं है और झुग्गी में रहता भी नहीं है, प्राधिकरण ने ऐसे लोगों के नाम पर ड्रा किया है। जो लोग कई साल से झुग्गियों में रह रहे हैं, जिनके नाम 2008-09 के सर्वे में दर्ज हैं, उन लोगों के आवेदन फार्म आज तक जमा नहीं किए गए हैं। पीड़ितों की आपत्ति लेने के लिए भी कोई तैयार नहीं है।
कोषाध्यक्ष साहबुद्दीन ने बताया कि इस तरह की धांधली केवल सेक्टर-8 ही नहीं, बल्कि सेक्टर-4, 5, 9, 16 व 17 सेक्टर की झुग्गियों में भी चल रही है। न्याय के लिए पीड़ित अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि प्राधिकरण की तरफ से आपत्तियां लेने के के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जाए। जिन झुग्गियों के लिए ड्रा नहीं हुए हैं, उनका दोबारा से सर्वे कराया जाए। संयोजक गंगेश्वर दत्त, उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, दिनेश तिवारी, भोला सिंह, रामानंद आदि ने पात्र लोगों को ही प्राधिकरण द्वारा बनाए गए मकानों का मालिकाना हक मिलना चाहिए।