Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of diesel adulteration, sales halted at two pumps

Noida News: डीजल में मिलावट का आरोप, दो पंपों पर बिक्री रोकी

Mon, 16 Nov 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Allegations of diesel adulteration, sales halted at two pumps
- जिला आपूर्ति विभाग ने शिकायतों पर जांच की और नमूनों को प्रयोगशाला भेजा
विज्ञापन

- लोगों का आरोप है कि डीजल भरवाने के बाद वाहनों हो गए खराब, जांच रिपोर्ट का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में दो पेट्रोल पंप के डीजल से वाहनों के खराब होने का आरोप लगे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। प्रशासन ने दोनों पेट्रोल पंप से डीजल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। दोनों पंपों पर डीजल की बिक्री रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं शहर के कई अन्य पंप पर भी इस तरह की शिकायत आ रही है।

रविवार को ग्रेनो वेस्ट के सैनी गांव के पास 130 मीटर पर स्थित एचपी के एक पंट्रोल पंप की शिकायत मिली थी। वहां लोगों ने आरोप लगाया कि पंप के डीजल में मिलावट की जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने आरोप लगाया है कि अब तक 20 से अधिक गाड़ियां खराब हो चुकी है। चार माह पहले ही खरीदी गई एक नई कार भी खराब हो गई है। वहीं सोमवार को 130 मीटर रोड पर मिगसन गोल चक्कर के पास स्थित एक पंप पर मिलावटी डीजल की बिक्री का आरोप लगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि दोनों ही पेट्रोल पंप का संचालन कंपनी करती है। टीम ने रविवार को सैनी गांव और सोमवार को मिगसन गोल चक्कर के पास स्थित पंप की जांच की। जांच के दौरान माप देखी गई। जबकि दोनों पंप पर डीजल के दोनों टैंक से नमूने लिए गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीजल में मिलावट का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट-4 में भी मिलावट का आरोप

सेक्टर पी-3 निवासी आदित्य भाटी ने बताया कि उसके दोस्त रोहित निवासी राजपुर ने औद्योगिक सेक्टर साइट-4 स्थित एक पंप से डीजल भरवाया था। जिसके बाद कार खराब हो गई। उसने वर्कशॉप पर कार की जांच कराई तो पता चला कि ईंधन में मिलावट होने के कारण ऐसा हुआ है। वारंटी व गारंटी में होने के बाद भी कंपनी ने कार को बनाने से इन्कार कर दिया। कंपनी ने कार में मरम्मत का एक लाख से अधिक बिल थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed