फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of threatening Maneka Gandhi for walking pet dogs in Sector 50

सांसद मेनका गांधी पर आरोप: फोन पर दी खुली धमकी, पार्क में डॉग लवर्स से जुड़ा है विवाद

Thu, 18 May 2023 01:56 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 May 2023 01:56 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर 51 में पालतू कुत्तों को टहलाने को लेकर मेनका गांधी पर धमकी देने का आरोप है। पार्क में घूमने वाले बच्चे, बुजुर्गों को समस्या होती है।

विज्ञापन
allegation of threatening Maneka Gandhi for walking pet dogs in Sector 50
मेनका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने सांसद मेनका गांधी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में बताया गया कि मेनका गांधी ने उन्हें फोन पर धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद कभी सेक्टर-50 में स्थित मेघदूतम पार्क में ना जाएं, अन्यथा वह उन पर मुकदमा दर्ज करवा देंगी।
विज्ञापन


संजीव कुमार का कहना है कि मेघदूतम पार्क, सेक्टर-50 में डॉग लवर्स ने एक ग्रुप बनाया है, जो रोज सुबह पार्क में अपने बड़े पालतू कुत्तों के पट्टे खोल देते हैं और कुत्ते पार्क में इधर-उधर दौड़ते हैं। जिससे पार्क में घूमने वाले बच्चे, बुजुर्ग और बाकी सभी लोगों को समस्या होती है। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो मेनका गांधी द्वारा फोन कर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed