फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of harassment

Noida News: रिटायर्ट आईएएस की दिव्यांग बहन के साथ उत्पीड़न का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
allegation of harassment
रिटायर्ट आईएएस की दिव्यांग बहन के साथ उत्पीडऩ का आरोप रचनात्मक हैडिंग बनाए
विज्ञापन

- खाते से रकम निकालने और घर से बाहर करने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-15ए में रहने वाले एक सेवानिवृत आईएएस की दिव्यांग बहन ने भाभी और दो भतीजी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुलंदशहर की रहने वाली दमयंती सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह जन्म से दिव्यांग हैं। उनके भाई यशराज सिंह एक रिटायर्ड आईएएस थे और उनकी मौत वर्ष 2019 में हो गई थी। भाई के सहारे ही उनका गुजारा चलता रहा है।

आरोप है कि भाई के मौत के बाद भाभी और भतीजियों ने उन्हें कोठी से बाहर कर दिया। इस कारण वह बुलंदशहर के एक मंदिर में रहने पर मजबूर हैं। यहीं नहीं आरोप यह भी है कि पीड़िता के नाम से और उसके भाई के नाम पर एक ज्वाइंट बैंक अकाउंट है। जिससे भाभी ने 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने जांनकारी की तो पता चला कि उसके भाभी के बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। पीड़िता ने पुलिस को सबूत भी दिए हैं। कोतवाली फेज वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed