फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of harassment

Noida News: कंपनी में काम करना है तो करनी होगी दोस्ती, घूमने जाना होगा

Tue, 05 Aug 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
allegation of harassment
कंपनी में काम करना है तो करनी होगी दोस्ती, घूमने जाना होगा
विज्ञापन

-इकोटेक-3 कोतवाली ने एक युवती की शिकायत पर सुपरवाइजर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
-पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, चोरी होता है लड़कियों का डाटा, कंपनी में गलत गतिविधियों का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली में एक युवती ने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि उस पर जबरन दोस्ती करने और टूर पर घूमने जाने का दबाव बनाया गया। उसके भाई को नौकरी से निकाल दिया गया। युवती ने कंपनी के अंदर गलत गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीड़ित युवती बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वो औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 की मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स में अप्रेंटिस करती है। उसके साथ भाई भी नौकरी करता था, लेकिन एक माह पहले उसके भाई को नौकरी से निकाल दिया गया। आरोप है कि लाइन हेड और सुपरवाइजर राजाराम उस पर जबरन कंपनी के एक अधिकारी से दोस्ती करने और टूर पर साथ जाने का दबाव बना रहे हैं। उसने इंकार कर दिया और घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर पिता ने कंपनी के एचआर ऑफिस में जाकर जीएम व अन्य से बात भी की। आरोप है कि वहां उन्होंने ऐसी लड़की को नौकरी पर रखने से इंकार कर दिया, जो कंपनी की बातें घर जाकर बताती है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि कंपनी में लड़कियों के साथ गलत गतिविधियां होती हैं। यहां पहले लड़कियों की निजी जानकारी चोरी की जाती है। फिर उनसे उनके प्रेमी के बारे में पूछा जाता है। लड़कियों को वेतन के अलावा 4-5 हजार रुपये अतिरिक्त देने का ऑफर दिया गया था। ऑफर स्वीकार नहीं करने पर उसे कंपनी से निकाल दिया गया। युवती ने लाइन हेड और सुपरवाइजर पर इस काम के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने केवल सुपरवाइजर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती को किसी ने गलत तरीके से हाथ छू लिया था। इसका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहां पर अन्य महिलाएं भी काम करती हैं। सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। बाकी युवती के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed