{"_id":"677bd901e93e7b74b3076e3e","slug":"allegation-of-grabbing-rs-350-crore-in-the-name-of-land-noida-news-c-23-1-vns1013-50306-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के नाम पर 3.50 करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के नाम पर 3.50 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
जमीन के नाम पर 3.50 करोड हड़पने का आरोप
-दादरी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा
-आमका गांव में कॉलोनी काटने के लिए ली थी 85 बीघा जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। पीड़ित का आरोप है कि 85 बीघा जमीन का सौदा हुआ था। करीब सवा करोड़ रुपये जमीन का एडवांस दिया गया। जबकि एक करोड़ से अधिक खर्च कर जमीन पर काम कराया गया, लेकिन आरेापियों ने जमीन नहीं दी। पुलिस से शिकायत की पर मदद नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं।
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी राजीव चौहान ने आमका गांव में 17 अगस्त 2014 को कृषि की 85 बीघा जमीन का सौंदा किया था। पुलिस ने बताया कि जमीन पर द ग्राउंड सिटी के नाम से कॉलोनी काटनी थी। 1.15 करोड़ रुपये एडवांस दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि जमीन को विकसित करने और नक्शा आदि का काम कराने में सवा करोड़ से अधिक पैसा खर्च हुआ। आरोप है कि सतपाल यादव व अवनीश मित्तल उनके पार्टनर थे। जमीन पर 60-60 गज के प्लॉट काटे गए। सतपाल व अवनीश ने अपने हिस्सेदारी के प्लॉट बेचे। आरोप है कि उन्होंने एक-एक प्लॉट को कई बार बेचा। जिसमें फर्जी तौर पर राहुल यादव, देव यादव, यशपाल यादव, सुनील कुमार, अमित मित्तल व अन्य लोग शामिल थे। फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। पीड़ित ने अपना हिस्सा नितिन गुप्ता, शैलेंद्र, विनोद शाह, मनोज चौहान को एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के दौरान करीब एक करोड़ रुपये पीड़ित के पास आए। आरोप है कि पीड़ित के प्लॉटों की नकदी भी सतपाल व अवनीश ने अपने बैंक खाते में ली। जब सतपाल से धनराशि के बारे में जानकारी मांगी तो जवाब नहीं दिया। कई बार साइट पर बुलाकर झगड़ा किया। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से सतपाल यादव, अवनीश मित्तल, बल्ले यादव, राजवीर यादव, सुमित यादव, मुकेश यादव, मनोज चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।