फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of fraud of Rs 50 lakh in the name of opening a service center

Noida News: सेवा केंद्र खोलने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 16 Oct 2023 12:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of Rs 50 lakh in the name of opening a service center
सेवा केंद्र खोलने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रिलायंस रेस्क्यू का खुदरा सेवा केंद्र खोलने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिलायंस रेस्क्यू के अधिकारी की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।


कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि शोभित गांधी ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि रिलायंस रेस्क्यू देश की बहु-उत्पाद इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण सेवा प्रदाता कंपनी है। शख्स नीरज भारद्वाज ने कंपनी से संपर्क किया और इसका सेवा केंद्र की स्थापना के लिए बात की। उसने कंपनी को बताया कि उसके पास सेवा केंद्र को संचालित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है और आवश्यक सरकारी मंजूरी है। कंपनी की तरफ से जब निरीक्षण किया गया तो पता चला कि आरोपी ने सेवा केंद्र स्थापित नहीं किया था। इसके बाद मार्च 2022 से आरोपी ने कंपनी के कॉल और ईमेल का जवाब देना भी बंद कर दिया। आरोप है कि नीरज कंपनी का लगभग 50 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। इस पर आरोपी ने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। पुलिस के सुनवाई न करने पर कंपनी ने कोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed