फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of fraud

Noida News: पदोन्नति और नई नौकरी का झांसा देकर 2.10 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 31 May 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने अपने पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी और उसकी पत्नी पर करीब 2.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दिल्ली निवासी शुभम का कहना है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कंपनी में उनके वरिष्ठ रहे सुशांत सिसोदिया ने लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और नौकरी में प्रमोशन, बेहतर नौकरी दिलाने और कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर कई बार रुपये लिए। नौकरी जाने के डर से वह किसी को इस बारे में नहीं बता सके और आरोपी को बार-बार पैसे देते रहे। आरोपी अक्सर रात में फोन कर विभिन्न बहाने बनाकर रुपये मांगता था। जब उन्होंने नई नौकरी दिलाने की बात याद दिलाई तो आरोपी ने अपने पिता के आईसीयू में भर्ती होने और वेंटिलेटर पर होने का हवाला देकर फिर रुपये मांगे। सहानुभूति में उन्होंने रकम दे दी। अलग-अलग तारीख में उन्होंने कुल 2.10 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

जब वह अपने रुपये वापस मांगने के लिए फोन करते थे तो आरोपी की पत्नी फोन उठाकर उन्हें धमकाती थी और कहती थी कि दोबारा पैसे मांगने पर रेप के झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। इससे डरकर उन्होंने पैसे मांगना बंद कर दिया। शुभम का आरोप है कि बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी ने अन्य युवकों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed