{"_id":"6925b43cbd08ad7b3c011250","slug":"allegation-of-fraud-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81431-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नकली सोने के कंगन थमाकर 4 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नकली सोने के कंगन थमाकर 4 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने असली के बदले नकली कंगन देकर चार लाख रुपये ठगी के आरोप में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर डेल्टा-3 में रहने वाले संजय वर्मा ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि उनकी जगत फार्म मार्केट में राधा गोविंद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 7 अक्तूबर को उनकी दुकान पर दंपती गुरमीत और सोनिया पहुंचे थे। यहां चार लाख के सोने के दाे कंगन खरीदे थे। 12 अक्तूबर को दंपती दोबारा दुकान पर पहुंचे थे। पहले खरीदे गए कंगनों को बड़ा बताते हुए बदल कर दो छोटे कंगन और नौ ग्राम का सोने का सिक्का लेकर चले गए थे। आरोप है कि करीब 20 दिन बाद गड़बड़ी की आशंका होने पर संजय ने दंपती द्वारा लौटाए गए कंगन की जांच की तो वह नकली मिले। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन