{"_id":"68cabd1d36cc9146ff0f3f15","slug":"allegation-of-dowry-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75479-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांग पूरी न करने पर विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांग पूरी न करने पर विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
दो लाख रुपये व बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
- मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के चरनी विहार कॉलोनी में दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी रामकुमार परिवार के साथ रहते हैं। 10 मई 2025 को अपनी बेटी सुमन की शादी बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के समीप चरनी विहार कॉलोनी निवासी दीपक के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। शादी के बाद पति दीपक व परिजन दान-दहेज से खुश नहीं थे। विवाहित सुमन के साथ मारपीट व प्रताड़ित कर दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। 16 सितंबर यानी मंगलवार को दोपहर के समय विवाहिता सुमन ने हत्या करने की योजना बना रहे पति व परिजनों के बारे में इसकी सूचना अपनी मां को फोन कर दी। सूचना मिलने पर पिता रामकुमार वहां पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में मिली। वह जब ससुराल पहुंचे तो वह फंदे से लटके मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना में पति दीपक, ससुर ओमप्रकाश, सास मुनेश देवी, देवर मनीष, कपिल और राहुल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।