फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All the reservoirs of Greno will be cleaned

Noida News: ग्रेनो के सभी जलाशयों की होगी सफाई

Tue, 06 May 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
All the reservoirs of Greno will be cleaned
- ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी किए तिथिवार शेड्यूल
विज्ञापन

-सफाई के दौरान कम प्रेशर से होगी सप्लाई

-, पानी न मिलने पर टैंकरों से होगी आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराएगा। सफाई की शुरुआत 9 मई से संकल्प सोसाइटी से होगी। प्राधिकरण ने सभी जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है।
दरअसल, जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिये हैं। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाशयों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेशर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों/अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को पत्र लिखकर सोसाइटी परिसर में बने जलाशयों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई केे दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर कर लें। पानी की खपत कम करें। जलाशयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें।
विज्ञापन



भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि प्रभावित एरिया
09 से 12 मई- संकल्प सोसाइटी
14 से 16 मई- ओमीक्रॉन वन
19 से 21 मई- ओमीक्रॉन वन ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
22 से 25 मई- ओमीक्रॉन वन ए, जीएच-03 सोसाइटी
27 से 29 मई- ओमीक्रॉन वन ए
31 मई से 2 जून- लोटस वैली सोसाइटी
04 से 06 जून- सेक्टर ज्यू फर्स्ट, ईब्ल्यूएस सोसायटी
09 से 11 जून- बीएचएस-16 सोसाइटी
13 से 15 जून- सेक्टर म्यू-1 ईब्ल्यूएस सोसायटी
17 से 19 जून- सेक्टर-36 और 37
22 से 24 जून- गामा वन, टू, बीटा वन, टू
26 से 28 जून- अल्फा वन व टू
30 जून से 2 जुलाई- डेल्टा वन, टू व थ्री
04 से 06 जुलाई- ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
08 से 10 जुलाई- सेक्टर-10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
13 से 15 जुलाई- चाई-फोर ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
17 से 19 जुलाई- एससी/एसटी हॉस्टल
21 से 23 जुलाई- सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
25 से 27 जुलाई- बालक इंटर कॉलेज
---------------------
पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों (7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804) पर कॉल कर सकते हैं।
--------------
एसडीएस एनआरआई सिटी में जल कनेक्शन बुधवार से
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी और एनआरआई सिटी को जलापूर्ति करने की तैयारी शुरू दी है। हाल ही में बिल्डर ने प्राधिकरण में जल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। जल विभाग की टीम को ने मंगलवार को मौके पर पहुंच कर कनेक्शन दिए जाने की औपचारिकता पूरी कर ली है। इससे एसडीएस एनआरआई सिटी में रहने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने बताया कि टाउनशिप में जल कनेक्शन के कार्य को पूरा करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर को निर्देश दे दिए गए हैं। मौके पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed