{"_id":"61c6209441071c6fe90d042f","slug":"all-83-industrial-plots-allotted-on-lump-sum-payment-noida-news-noi6232544117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त भुगतान पर आवंटित हुए सभी 83 औद्योगिक भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त भुगतान पर आवंटित हुए सभी 83 औद्योगिक भूखंड
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में औधोगिक भूखंड योजना के ड्रॉ में मौजूद आवंटी।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की 83 औद्योगिक भूखंड योजना का ड्रॉ शुक्रवार को संपन्न हो गया। सभी 83 प्लॉट एकमुश्त भुगतान पर आवंटित हुए। इससे प्राधिकरण को करीब 173 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। 600 से 700 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश होगा और 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इन भूखंडों के लिए करीब 1450 आवेदन थे। प्लॉटों की संख्या से 17 गुना से भी अधिक आवेदन हुए। इनमें से अधिकतर आवेदकों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना था।
प्राधिकरण के सभागार शुक्रवार सुबह 11 बजे एसीईओ दीप चंद्र, जीएम वित्त एचपी वर्मा, इंडस्ट्री के प्रभारी ओसएडी संतोष कुमार, जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, जीएम नियोजन मीना भार्गव की मौजूदगी में ड्रॉ शुरू हुआ। आवेदकों से ही पर्ची निकलवाई गई। ड्रॉ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उद्योग विभाग ने 3 नवंबर को सेक्टर ईकोटेक वन, एक्सटेंशन वन और इकोटेक-6 में 90 भूखंडों की योजना लांच की। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी। इनमें से 83 भूखंड 4000 वर्ग मीटर से कम एरिया वाले थे। इन भूखंडों के लिए करीब 1450 आवेदन आए हैं, जिनमें से 1350 से अधिक आवेदकों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना।
प्राधिकरण के उद्योग विभाग के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इन उद्यमियों को आवंटन राशि जमा करने के लिए शीघ्र ही पत्र जारी कर दिए जाएंगे। भूखंड की रकम मिलते ही लीज डीड करा दी जाएगी। इन भूखंडों पर ग्रीन कैटेगरी (नॉन पॉल्यूटिंग कैटेगरी) के सभी तरह के उद्योग लगेंगे। प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने कहा है कि 83 भूखंडों के लिए 1450 आवेदन आना और 1350 से अधिक आवेदन एकमुश्त भुगतान का होना यह दिखाता है कि ग्रेनो उद्यमियों के निवेश के लिए पसंदीदा शहर बन चुका है।
विज्ञापन
औद्योगिक भूखंडों का ब्योरा
क्षेत्र प्लॉट की संख्या
450 वर्गमीटर 7
1000 वर्गमीटर 49
2000 वर्गमीटर 27