{"_id":"613f94ff8ebc3e07583cb073","slug":"alert-in-gautam-budh-nagar-regarding-pm-visit-to-aligarh-checking-vehicles-at-crowded-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पीएम के अलीगढ़ दौरे को लेकर गौतमबुद्ध नगर में अलर्ट, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पीएम के अलीगढ़ दौरे को लेकर गौतमबुद्ध नगर में अलर्ट, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की
Mon, 13 Sep 2021 11:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:44 PM IST
सार
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने चेक पोस्ट बैरियर आदि पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को अलीगढ़ दौरे को लेकर पड़ोसी जिले गौतमबुद्ध नगर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार देर शाम को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार के नेतृत्व में डीसीपी नोएडा राजेश एस, एडीसीपी रणविजय सिंह और एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिस बल के साथ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर, मेट्रो स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने चेक पोस्ट बैरियर आदि पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने के दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई पड़े तो तुरंत ही स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन