{"_id":"61f3cf6613853b3180106969","slug":"akhilesh-yadav-helicopter-stopped-case-keshav-prasad-maurya-said-do-not-need-to-stop-you-public-decided-in-2014-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद का जवाब: आपको रोकने की जरूरत नहीं, जनता ने यह फैसला 2014 में ही कर लिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव प्रसाद का जवाब: आपको रोकने की जरूरत नहीं, जनता ने यह फैसला 2014 में ही कर लिया था
Fri, 28 Jan 2022 04:41 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 04:41 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा था कि मेरे हैलीकॉप्टर को बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर रोकने वाले ट्वीट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं। जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में ही कर दिया है, जो आज भी कायम है, नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें। चार घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुंचाने वाला तैयार है।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों और भगोड़े लोगों को टिकट दिया है। अखिलेश बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ये आरोप अखिलेश की बौखलाहट का नतीजा है।
विज्ञापन
भाजपा की ये हताशा भरी साजिश
इससे पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा था कि मेरे हैलीकॉप्टर को बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा था। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़ान भरे। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। उन्होंने ट्वीट में नीचे लिखा कि जनता सब समझ रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग, अखिलेश इसके सरदार
वहीं, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने आज आगरा में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरता है। उनके पास तमंचे हैं ,अपराधी हैं, गुंडे हैं। हमारे पास 24 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है।