फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav first statement after defeat in UP Election 2022 says we showed BJP can be defeated

यूपी में हार के बाद अखिलेश का पहला बयान: हमने दिखा दिया भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है

Fri, 11 Mar 2022 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav first statement after defeat in UP Election 2022 says we showed BJP can be defeated
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर उन लोगों का धन्यवाद दिया है जिन्होंने पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों को बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को भी घटाया जा सकता है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!'
विज्ञापन


 एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, 'सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नए विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की जिम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं! उस हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मजदूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।'
विज्ञापन
विज्ञापन




2017 के मुकाबले 2022 में बढ़ा सपा का वोट प्रतिशत  

अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया है उसका आधार चुनाव परिणाम के बाद आए आंकड़े कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी को 2017 के 21.82 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उससे कहीं अधिक 32.03 प्रतिशत वोट मिले हैं और 111 सीटें जीती है। उसने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।


वहीं भारतीय जनता पार्टी को 2017 के 39.67 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 41.38 प्रतिशत वोट मिले। इसके 2.13 प्रतिशत वोट बढ़े जरूरी, लेकिन सीटों की संख्या 312 से घट गई है। भारतीय जनता पार्टी इस बार 255 सीट ही जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed