फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akasa launches two regular flights to Mumbai.

Noida News: अकासा ने मुंबई के लिए शुरू कीं दो नियमित उड़ानें

Mon, 13 Jul 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Akasa launches two regular flights to Mumbai.
अकासा ने मुंबई के लिए शुरू कीं दो नियमित उड़ानें
विज्ञापन

नवी मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें कुछ दिनों के लिए स्थगित

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने अपनी नवी मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी हैं। यह उड़ानें एयरलाइंस कंपनी की ओर से दोबारा अक्तूबर में बहाल कर दी जाएंगी।
इन दोनों शहरों की उड़ानें बंद करने के साथ ही अकासा ने दो नई उड़ानें नियमित रूप से शुरू की हैं, जो लगातार जारी रहेंगी। यात्री लगातार इसके लिए टिकट बुक करके अपनी यात्रा कर रहे हैं।एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू हुई थीं। अकासा ने नवी मुंबई और बंगलूरू के लिए नियमित उड़ानें शुरू की थीं। नवी मुंबई से सुबह 7:25 पर उड़ने वाला विमान 9:35 बजे नोएडा पहुंच रहा था। इसके बाद यह 10:15 पर यहां से रवाना होकर दोबारा 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंचता था। वहीं बंगलूरू से अकासा का विमान हर दिन 4:25 बजे नोएडा के लिए उड़ान भरकर 7:15 पर पहुुंचता था। जिसके बाद यह दोबारा शाम को 7:55 बजे उड़ान भरकर रात 11 बजे बंगलूरू पहुंच रहा था। अकासा ने नोएडा से मुंबई के लिए दो नई उड़ानें भी शुरू कर दी हैं। यह दोनों उड़ानें नियमित रूप से जारी रहेंगी और हर दिन यात्री मुंबई के लिए सफर कर सकेंगे। मुंबई की पहली उड़ान दोपहर 2:10 बजे की है, जबकि दूसरी उड़ान रात को 9:05 बजे की है।
विज्ञापन

यात्रियों की पर्याप्त संख्या न होना कारण
अकासा ने 16 जून से अपनी उड़ानें शुरू की थीं और एक महीना पूरा होने से पहले ही उड़ानों को स्थगित करके इसे 1 अक्तूबर से दोबारा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके पीछे कारण माना जा रहा है कि यात्रियों की पर्याप्त संख्या न आने के कारण एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है। नवी मुंबई रूट के बजाय उन्हें मुंबई के यात्रियों की संख्या ज्यादा बेहतर मिल रही थी। अकासा के प्रवक्ता के अनुसार, आकासा लगातार अपने नेटवर्क और शेड्यूल को ग्राहक मांग, मौसमी बदलाव, परिचालन कुशलता और विमान तैनाती जैसे कारकों के आधार पर अनुकूलित करता है। इस प्रक्रिया के तहत कुछ रूट और फ्लाइट शेड्यूल समय-समय पर समायोजित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed