फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akasa Air will carry out maintenance, repair and overhauling of aircraft at the airport

Noida News: एयरपोर्ट पर विमानों का रखरखाव-मरम्मत-ओवरहालिंग करेगी अकासा एयर

Fri, 13 Mar 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Akasa Air will carry out maintenance, repair and overhauling of aircraft at the airport
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अकासा के साथ एमआरओ सुविधा के लिए हुई साझेदारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग आकासा एयरफोर्ज करेगी। शुक्रवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कंपनी (एनआईए) और आकासा एयर फोर्ज कंपनी के बीच एमआरओ सुविधा के लिए करार हुआ।

एनआईए और अकासा के बीच हुए समझौते के अनुसार हवाईअड्डा परिसर में कंपनी मेंटेनेंस और ओवरहालिंग सेंटर बनाएगी। इस केंद्र में कंपनी विमानों को अत्याधुनिक रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग (एमआरओ) की सुविधा देगी। कंपनी केंद्र में विमानों की परिचालन दक्षता और सुरक्षा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


स्थानीय रोजगार में होगा इजाफा

एमआरओ सुविधा से परिचालन दक्षता तो बढ़ेगी ही साथ ही स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इससे क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत में अपनी पहली एमआरओ सुविधा स्थापित करने का अकासा एयर के इस कदम को एक विश्व स्तरीय विमानन केंद्र बनाने के लिए हमारा समर्थन है। यह साझेदारी न केवल भारत की एमआरओ क्षमताओं को बढ़ाएगी बल्कि क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। - क्रिस्टोफ श्नेलमान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनआईए


---
भारत का विमानन बाजार अभूतपूर्व गति से बढ़ रहा है। ऐसे में मजबूत घरेलू एमआरओ क्षमताओं का विकास एयरलाइंस के लिए बड़े पैमाने पर कुशलतापूर्वक और विश्वसनीय रूप से संचालन करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। भारत में आत्मनिर्भर विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में यह योगदान एक बड़ी पहल है। - विनय दुबे, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अकासा एयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed