{"_id":"693eb4eda06f6419f90966b5","slug":"akanksha-selected-for-national-cycling-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82872-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नेशनल साइकिलिंग के लिए अकांक्ष चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नेशनल साइकिलिंग के लिए अकांक्ष चयनित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-112 स्थित मार्गश्री स्पेशल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के छात्र अकांक्ष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर सहित लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मैनपुरी एवं मथुरा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अकांक्ष सिंह का चयन स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता जो 16 से 20 दिसंबर 2025 तक बोकारो (झारखंड) में आयोजित होगी। कोच सचिन कुमार ने कहा कि यह सफलता अकांक्ष की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हेड ऑफ डिपार्टमेंट नीरज सिंह ने कहा कि अकांक्ष की उपलब्धि खेलों के क्षेत्र में विद्यालय के सतत प्रयासों को दर्शाती है। ब्यूरो
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स के कैंप में हुआ चयन
ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेनो की छात्रा कुशिका चौहान का चयन स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2027 यूएसए प्रिपरेटरी कैंप के लिए हुआ है। 10 से 19 दिसंबर को डीएलएफ गुरुग्राम में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कैंप में कुशिका भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कुशिका ने अप्रैल 2025 में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इसके बाद 7 से 11 सितंबर को आयोजित चैंपियनशिप में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच नीरज सिंह ने बताया कि कुशिका का चयन उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। वहीं प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने कहा कि कुशिका ने साबित कर दिया है कि खेल में हर जीत मंजिल तक ले जाती है। ब्यूरो
काम्या ने नेशनल में रजत जीता
ग्रेटर नोएडा। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में काम्या शर्मा ने रजत पदक जीता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर वन सोसाइटी में रहने वाली काम्या ने क्वाड स्केट 3 लैप रेस, गर्ल्स कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन से चार साल से वह राय स्पोर्ट्स अकादमी में हेड कोच रुस्तम राय से प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ वह खेल के लिए भी समय निकालती हैं। ब्यूरो