फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport's first runway will be ready by September

Noida News: सितंबर तक तैयार हो जाएगा हवाई अड्डे का पहला रनवे

Sat, 17 Jun 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Airport's first runway will be ready by September
सितंबर तक तैयार हो जाएगा हवाई अड्डे का पहला रनवे
विज्ञापन

- एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और प्रशासनिक भवन समेत 47 फीसदी निर्माण कार्य पूरा

50 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है परियोजना की
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं। अब तक करीब 47 फीसदी निर्माण काम पूरा हो चुका है और लगभग 50 फीसदी (2700 करोड़ रुपये) राशि खर्च की जा चुकी है। कंकरीट की दो परतें डालने के बाद 30 सितंबर तक पहला रनवे तैयार हो जाएगा। जबकि दिसंबर तक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर का निर्माण पूरा कर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी है। इसी तेजी से निर्माण कार्य जारी रहा तो फरवरी 2024 तक एयरपोर्ट हवाई जहाज के उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा।
दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर शासन की पैनी नजर है। इसी बुधवार को परियोजना का पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का 47 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसमें रनवे पर नमी को रोकने के लिए विशेष पॉलिथीन की परत लगाई जा चुकी है। अब कंकरीट समेत दो और परतें डाली जाएंगी। वहीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर दिसंबर तक डीजीसीए को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशासनिक भवन समेत अन्य कार्य को भी जल्द पूरा कराते हुए पहले चरण के काम को समय से निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर-जनवरी तक सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए फरवरी में ट्रायल के साथ उड़ान शुरू कर दी जाएंगी। अहम है कि निर्माण एजेंसी ज्यूरिख ने एयरपोर्ट शुरू करने के लिए अक्तूबर-2024 तक का वक्त लिया है। एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि उनकी ओर से समय पर काम पूरा करके हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

यमुना प्राधिकरण की ओर से एयरपोर्ट के सभी सरकारी कार्यालयों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। सीएसआईएफ, कस्टम, इमीग्रेशन, बकास, एनीमल हसबैंड्री, प्लांट क्वारंटीन अन्य कई प्रकार के विभागों को जमीन दे दी गई है। अब कुछ और प्रस्ताव इन विभागों की ओर से आ रहे हैं। उन पर विचार करके आगे का निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed