फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport construction will be delayed

एयरपोर्ट के शिलान्यास व निर्माण में और देर होगी

Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Airport construction will be delayed
एयरपोर्ट के शिलान्यास व निर्माण में और देर होगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अनलॉक-3 में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति नहीं मिलने की वजह से जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में ज्यूरिख कंपनी से करार में और देरी हो सकती है। इससे शिलान्यास और निर्माण कार्य भी प्रभावित होगा।
दरअसल, 17 अगस्त तक विकासकर्ता एजेंसी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड के बीच करार प्रस्तावित है। लेकिन हवाई सफर शुरू नहीं होने की वजह से ज्यूरिख कंपनी के प्रतिनिधि भारत नहीं आ पा रहे। इससे पहले कंसेशन एग्रीमेंट पर दो जुलाई को साइन होने थे, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए 27 मई को लखनऊ में हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी (पीएमआईसी) की बैठक में 17 अगस्त तक की छूट दे दी गई। अब एक बार फिर इसकी तिथि बढ़ाने की तैयारी है। जब तक कंसेशन एग्रीमेंट साइन नहीं हो जाता तब तक परियोजना पर काम आगे नहीं बढ़ेगा। बता दें कि भारत सरकार ने बीती 18 मई को ज्यूरिख को सिक्योरिटी क्लीयरेंस जारी कर दी है। नियमानुसार सिक्योरिटी क्लीयरेंस जारी होने के बाद 45 दिन के भीतर कंसेशन एग्रीमेंट हो जाना चाहिए, लेकिन इस समय कोरोना संकट के चलते देरी हो रही है। यदि सब कुछ सामान्य होता तो अगस्त में काम शुरू होने की उम्मीद थी। 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की नींव रखने प्रधानमंत्री खुद जेवर आते। कंसेशन एग्रीमेंट में देरी की वजह से 2023 में इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने पर भी संशय है।
विज्ञापन

सिटी साइट विकसित करने का रास्ता साफ
यीडा सिटी एरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, एविएशन हब व ट्रांसपोर्ट हब (सिटी साइट) विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। हुडको ने यीडा का 4000 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया है। बृहस्पतिवार को यीडा व हुडको के बीच अनुबंध भी हो या।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने नोएडा एयरपोर्ट के पास सिटी साइट विकसित होना है। यहां तीन हब बनाए जाएंगे। इनकी अनुमति प्रदेश सरकार से मिल चुकी है। सेक्टर-8 व 30 में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाई जाएगी। सेक्टर-31 में ट्रांसपोर्ट हब और सेक्टर-7 में एविएशन हब विकसित किया जाएगा। सिटी साइट में एमआरओ सेंटर भी होगा। इसके लिए करीब 3200 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। कुल नौ गांवों की जमीन ली जाएगी। इस पर शीघ्र काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हुडको ने 4000 करोड़ का लोन भी स्वीकृत कर दिया है। सात प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया गया है। अब यीडा जब चाहे इस रकम को ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed