फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport: 75 pc land acquired for phase 1

एयरपोर्ट ः 75 फीसदी भूमि का अधिग्रहण पूरा

Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Airport: 75 pc land acquired for phase 1
एयरपोर्ट : 75 फीसदी भूमि का अधिग्रहण पूरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण के तहत 75 फीसदी जमीन अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने 82 हेक्टेयर भूमि का कब्जा हासिल कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दिया। प्रशासन अब तक 923 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत कर यीडा को सौंप चुका है। अधिग्रहीत की गई जमीन पर जल्द ही पिलर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। एयरपोर्ट के पहले चरण के तहत 1239 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। 1239 हेक्टेयर भूमि में से 77 प्रतिशत यानी करीब 950 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा वितरण हो चुका है। शनिवार को ग्राम दयानतपुर में एडीएम एलए बलराम सिंह, प्रभारी जेवर एयरपोर्ट डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी नवनीत कुमार गोयल की उपस्थिति में 82 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लिया गया। प्रशासन प्रतिकर लेने वाले किसानों की भूमि पर कब्जा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed