फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport: 11 km line ready for power supply

एयरपोर्ट : बिजली आपूर्ति के लिए ११ किमी लाइन तैयार

Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो जेवर (मनोज कुमार शर्मा)।
जेवर (मनोज कुमार शर्मा)। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Airport: 11 km line ready for power supply
नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विद्युत विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए जेवर से निर्माण साइट ऑफिस के सामने तक नई विद्युत लाइन बनाने का काम पूरा कर लिया है। एयरपोर्ट के लिए जेवर के तहसील स्तरीय बिजलीघर से सप्लाई दिए जाने से पहले चार दिन का काम भी पूरा कर लिया गया है। हालांकि बाद में अस्थायी तौर पर एयरपोर्ट के लिए नए बिजलीघर के निर्माण किया जाएगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने 1350 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन का अस्थायी कनेक्शन मांगा था।
विज्ञापन


जेवर के छह गांव दयानतपुर किशोरपुर, बनवारीवास, पारौही, रोही व रन्हेरा गांव की 1351 हेक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट बनना है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए एयरपोर्ट निर्माता यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन की मांग कर रखी थी। विद्युत विभाग ने कनेक्शन देने के लिए एयरपोर्ट की भूमि पर साइट ऑफिस के सामने तक 11 किलोमीटर लंबी लाइन बनाकर तैयार कर दी है।
विज्ञापन


विभाग ने 25 नवंबर से पहले ही इस लाइन की चार्जिंग करते हुए टेस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। एयरपोर्ट निर्माता यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड निर्माण कार्यों के लिए ट्रांसफार्मर और एयरपोर्ट साइट पर अलग-अलग जगह तक लाइन बिछाने का काम स्वयं कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इसी हफ्ते 33/11 किलोवाट के ट्रांसफार्मर साइट पर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद जेवर कस्बे के तहसील स्तरीय बिजलीघर से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की तरफ से 1350 किलोवाट की हाईटेंशन लाइन का अस्थायी कनेक्शन मांगा गया था। जेवर बिजली घर से आपूर्ति देने के लिए एयरपोर्ट साइट तक लाइन बनाने का काम पिछले हफ्ते पूरा कर लिया गया था। नई लाइन की चार्जिंग एवं टेस्टिंग का काम भी लगभग पूरा हो गया है। एयरपोर्ट निर्माता कंपनी अस्थायी बिजली घर का निर्माण कर रही है संभवत: अगले सप्ताह निर्माण कार्य के लिए एयरपोर्ट को विद्युत आपूर्ति प्रदान कर दी जाएगी। - अजीत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed