फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air is causing damage to lungs equal to four cigarettes

संकट में सांसें: चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही हवा, डॉक्टर बोले- अपनाएं कोरोना वाला तरीका

Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
सार

जिम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक कुमार कहते हैं कि लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता का सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता है। इस समय जो हवा की स्थिति है उसे इस तरह समझें कि कोई व्यक्ति यदि धूम्रपान नहीं भी कर रहा है तो भी वह दिन में तीन से चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
Air is causing damage to lungs equal to four cigarettes
फेफड़ों को प्रभावित कर रहा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

लगातार प्रदूषित हो रही हवा दिन में तीन से चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के चिकित्सकों का कुछ ऐसा ही कहना है। जहरीली हवा के कारण सांस संबंधी समस्या से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की सलाह है कि लोग जो खराब हवा के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, वह मास्क का प्रयोग करें नहीं तो यह फेफड़ों को बहुत नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

ग्रेनो में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति पर नजर डाली जाए तो शुक्रवार को नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई -314 था। यह बेहद खराब स्थिति थी। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक कुमार कहते हैं कि लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता का सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता है। इस समय जो हवा की स्थिति है उसे इस तरह समझें कि कोई व्यक्ति यदि धूम्रपान नहीं भी कर रहा है तो भी वह दिन में तीन से चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है। बच्चों और वृद्धों के साथ स्थिति और भी जटिल हो जाती है। जिम्स की ओपीडी में 15 फीसदी तक ऐसे मरीज बढ़े हैं। जिनको खराब हवा के चलते गले और श्वांस संबंधी समस्या उभर कर आई है।

विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह
- सुबह अगर स्मॉग है तो सैर से बचें
- गुनगुने पानी का सेवन करें
- धूल भरी जगह जाने से बचें
- समस्या है तो घर में किसी प्रकार का निर्माण, मरम्मत से बचें
- घर के आसपास अगर धूल का माहौल है तो पानी छिड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed