फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AIIMS won hematology quiz championship

Noida News: एम्स ने जीती हेमेटोलॉजी क्विज चैंपियनशिप

Sat, 15 Nov 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
AIIMS won hematology quiz championship
विजेता टीम के साथ एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह: एम्स
इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन के 66वें वार्षिक सम्मेलन हेमाटोकोन-2025 के दौरान आयोजित राष्ट्रीय हेमेटोलॉजी क्विज प्रतियोगिता की चैंपियनशिप एम्स ऋषिकेश ने जीती। यह सम्मेलन 6 से 9 नवंबर 2025 तक लखनऊ में आयोजित किया गया था, जिसमें देश की 205 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


एम्स की डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल में एम्स ऋषिकेश की टीम विजेता रही। उन्होंने बताया कि क्विज की स्टेट कॉर्डिनेटर एम्स ऋषिकेश पैथोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियवधना थी। विजेता टीम में पैथोलाॅजी विभाग के डॉ. एर्ना अहसन व डॉ. गायत्री तथा मेडिसिन विभाग के डॉ. बिक्की दत्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता काॅलेज स्तर पर 4 जुलाई को जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी और बाल रोग विभागों के प्रतिभागियों के मध्य संपन्न हुई थी। बीते 8 अगस्त को क्षेत्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होने पर एम्स ऋषिकेश इसमें चैंपियन रहा था। 17 सितंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के फाइनल में एम्स ऋषिकेश, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एम्स बठिंडा, एमएमआईएसआर सोलन और एसकेआईएमएस श्रीनगर की टीमें प्रतिस्पर्धा में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed