फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AIIMS: Nurses Union's action condemned

एम्स : नर्स यूनियन की कार्रवाई की निंदा

Thu, 16 Oct 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
AIIMS: Nurses Union's action condemned
नई दिल्ली। एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन (फेएम्स) ने नर्स यूनियन की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि सीसीटीवीएस विभाग के एचओडी को हटाने वाला आदेश तुरंत वापस लिया जाए और उन्हें 24 घंटे में पद पर बहाल किया जाए। मामला 30 सितंबर से शुरू हुआ था जब एक नर्स ने एचओडी पर गलत भाषा इस्तेमाल का आरोप लगाया और ट्रांसफर की मांग की। नर्स यूनियन के दबाव में 10 अक्तूबर को एचओडी को हटाया गया। ऐसे में फेएम्स का कहना है कि यह फैसला गलत था क्योंकि शिकायत पहले आईसीसी को भेजी जा चुकी थी और एचओडी को बचाव का मौका नहीं दिया गया। साथ ही, एचओडी उस समय छुट्टी पर थे। उन्होंने मांग की कि नर्स को पुरानी पोस्टिंग पर भेजा जाए, आईसीसी निष्पक्ष जांच करे और यूनियन पर कार्रवाई हो। अगर एचओडी 24 घंटे में बहाल नहीं हुए तो 17 अक्तूबर को प्रदर्शन और 18 अक्तूबर को सामूहिक छुट्टी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed