फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AI software will do the work of HR, youth prepared the project

Noida News: एचआर का काम करेगा एआई सॉफ्टवेयर, युवाओं ने तैयार किया प्रोजेक्ट

Thu, 31 Jul 2025 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
AI software will do the work of HR, youth prepared the project
एचआर का काम करेगा एआई सॉफ्टवेयर, युवाओं ने तैयार किया प्रोजेक्ट
विज्ञापन

स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों को मिलेगा बड़ा फायदा

शहर के दो युवाओं ने मिलकर तैयार किया इनोवेटिव प्रोजेक्ट


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। एचआर (ह्यूमन रिसोर्स) विभाग के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर के युवाओं ने मिलकर एक एआई आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह सॉफ्टवेयर खासतौर पर कम लागत से शुरू होने वाले स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।


सेक्टर-62 स्थित आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस में अपना स्टार्टअप लेकर पहुंचे अनीस मोहंती ने बताया कि उनके साथ दो अन्य साथी शुबेग सिंध गिल, इशिका खरे ने मिलकर यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है। वह अपने स्टार्टअप में निवेश की तलाश में हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तैयार इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर के जरिए भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों की परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग, उपस्थिति, छुट्टियों का प्रबंधन और इंटरनल रिपोर्टिंग जैसे कार्यों को ऑटोमेट किया जा सकता है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ मानवीय गलतियों की संभावना भी काफी हद तक कम होगी। उनका कहना है कि उन्होंने बाजार की जरूरतों और एमएसएमई सेक्टर की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया है। इसके इंटरफेस को यूजर-फ्रेंडली रखा गया है ताकि बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञता के भी कंपनियों के एचआर मैनेजर इसका उपयोग आसानी से कर सकें। उन्होंने बताया कि यह सॉफ्टवेयर एक क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन है, जिसे मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों से ऑपरेट किया जा सकता है। डेटा पूरी तरह से सुरक्षित और इंक्रिप्टेड (प्राइवेट) रहेगा। आने वाले समय में इसमें एआई चैटबॉट, कर्मचारियों की स्किल एनालिसिस और ऑटो-रिक्रूटमेंट जैसी उन्नत सुविधाएं जोड़े जाने की योजना है। अनीस ने बताया कि जहां एक तरफ कंपनी या उद्यम चलाने के लिए करीब 25-45 हजार या उससे भी अधिक की सैलरी पर एचआर रखना पड़ता है, वहीं युवाओं द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर 4-5 हजार की सैलरी पर ही एचआर से जुड़े कार्यों को करने में सक्षम है।
विज्ञापन


छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाया क्लब चैट
आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस में अपना स्टार्ट अप आइडिया लेकर पहुंचे अमित बिस्वास ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए क्लब चैट बनाया है। यह क्लब चैट एक ऐसा एप्लीकेशन है, जिसके माध्यम से छात्र अपने कॉलेज में चल रहे सभी क्लब की जानकारी को एक साथ एक ही स्थान पर जान सकेंगे। इसके अलावा वह क्लब में अन्य छात्रों संग कनेक्ट होकर स्वयं को उन क्लब में शामिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed