Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AI and green skills will open up new employment avenues for the youth

Noida News: एआई और ग्रीन स्किल्स से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Mon, 02 Nov 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
AI and green skills will open up new employment avenues for the youth
ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह म
फोटो
विज्ञापन


-जीबीयू में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, पांच विद्यार्थी और छह स्टार्टअप सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन स्किल्स और उभरती तकनीकें भविष्य के डिजिटल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में रोजगार के स्वरूप में तेजी से बदलाव होगा। ऐसे में युवाओं को नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षित करना और उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना जरूरी है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एआई और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों में निवेश के साथ शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी जरूरी है। इससे प्रदेश का तकनीकी इकोसिस्टम मजबूत होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन

जीबीयू के स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज में स्थापित इस सेंटर की शुरुआत वन मिलियन फॉर वन बिलियन (1एम1बी) के सहयोग और माइक्रोसॉफ्ट की सहभागिता से की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि एआई का उपयोग केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जैविक और प्राकृतिक विज्ञान में भी इसका प्रभावी इस्तेमाल होना चाहिए। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1एम1बी के संस्थापक एवं सीईओ मानव सुबोध ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास को इंटर्नशिप, रोजगार और उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना समय की मांग है। वहीं, कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह ने कहा कि सेंटर विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान और उद्योगों की व्यावहारिक जरूरतों के बीच की दूरी कम करेगा।

पांच विद्यार्थी और छह स्टार्टअप सम्मानित :
कार्यक्रम में उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कई औद्योगिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर मिलेंगे। एआई टॉकीज पहल के तहत पांच विद्यार्थियों को उनके नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह स्टार्टअप को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डीन एकेडमिक्स प्रो. राजीव वार्ष्णेय और पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed